फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काई वॉक: शिव के ‘डमरू’ से निहार सकेंगे काशी की खूबसूरती, 19 मंजिला इमारत की कार्ययोजना पर काम शुरू

Sat, 14 Aug 2021 01:31 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो इमारतों के बीच 100 मीटर के गलियारे में स्काईवॉक बनेगा। दुनिया भर से आने वाले पर्यटक पूरे शहर के नजारे को कैमरे में कैद कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
डमरू के आकार वाली बनेंगी दो इमारतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव की नगरी काशी के दिव्य नजारे को आसमान से निहारने की ख्वाहिश अब जल्द पूरी होगी। शासन की सहमति के बाद कमिश्नरी कंपाउंड में डमरू के आकार में बनने वाली 19 मंजिला इमारत की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। दो इमारतों के बीच 100 मीटर के गलियारे में स्काईवॉक बनेगा और दुनिया भर से आने वाले पर्यटक पूरे शहर के नजारे को कैमरे में कैद कर सकेंगे। 

विज्ञापन


कमिश्नरी परिसर में पीपीई मॉडल पर बनने वाले बोतल सहित 18 मंजिला दो इमारतों के बीच इसे बनाया जाएगा। वीडीए ने स्काईवॉक की पूरी डिजाइन तैयार कर ली है। जुलाई में फाइनल डीपीआर तैयार हो गया। सितंबर में टेंडर निकाला जाएगा। उसके बाद 18 महीनों में भवन के निर्माण को पूरा कराने की योजना बनाई गई है।

दोनों इमारतों में से एक में शॉपिंग कांप्लेक्स के अलावा होटल, रेस्तरां और मॉल होंगे जबकि दूसरी इमारत में कमिश्नरी के 45 विभागों के दफ्तर बनाए जाएंगे। मंडलीय भवन के दो हिस्से होंगे। पहले हिस्से में सरकारी कार्यालय व दूसरे में होटल समेत व्यावसायिक परिसर बनेंगे। डिजाइन कुछ इस तरह से होगा कि लोग बरामदे (भवन से अंडाकार डिजाइन, जिसके नीचे कोई पिलर नहीं होगा) में आकर नजारा देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय भवन की खासियत 

  • सौर ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल कर बिजली का न्यूनतम उपयोग
  • भूतल के बाद 18-18 मंजिल के दो भवन बनेंगे
  • जीरो वार डिस्चार्ज मैकेनिज्म पर निर्माण। 
परियोजना एक नजर में
  • 26,051 वर्ग मीटर अथवा 6.44 एकड़ में होगा निर्माण
  • 18 माह में परियोजना होगी पूरी
  • 31,471 वर्ग मीटर में मंडलीय कार्यालय होगा
  • 24,918 वर्ग मीटर में व्यवसायिक भवन का होगा निर्माण
  • 2 अरब 37 करोड़ 35 लाख 90 हजार रुपये है लागत। 

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंडलीय कार्यालय परिसर में बनने वाली बहुमंजिला इमारत की डिजाइन पर विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। यहां बनने वाला स्काई वॉक टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें