फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के राजघाट पर बनेगा सिग्नेचर ब्रिज, जनता की सहूलियत को बनी प्लानिंग; होगा रूट डायवर्जन

Sat, 22 Jun 2024 09:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: रोडवेज के ठीक सामने बंद पड़ी रेलवे कॉलोनी का भी अफसर निरीक्षण करेंगे। इस कॉलोनी का भी पुनर्विकास होना है। यहां की जमीन का कुछ हिस्सा रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण में जा सकता है और बाकी बचे हिस्से का व्यवसायिक उपयोग किया जाएगा। यहां रेलवे के होटल तैयार करने की योजना है। इन सभी संभावनाओं को भी निरीक्षण में देखा जाएगा।
विज्ञापन
अफसरों की बैठक लेते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के राजघाट पर सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होगा। इससे पहले दो समितियां बनेंगी। एक ट्रैफिक प्लानिंग के लिए और दूसरी यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए बनेगी। 

विज्ञापन


सिग्नेचर ब्रिज और कैंट व काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के मद्देनजर कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि जल्द ही सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण शुरू होगा। उससे पहले शहर में डायवर्जन लागू किया जाएगा।

इसके लिए कमिश्नर ने यातायात विभाग को रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। ताकि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को कोई दिक्कत न हो। कमिश्नर ने बताया कि सिग्नचेर ब्रिज के निर्माण के दौरान वृहद रूट डायवर्जन करना होगा। 
विज्ञापन


वाराणसी से मुगलसराय जाने वाले वाहनों को बीएचयू, सामने घाट पुल से गुजारना होगा और उधर से आने वाले वाहनों को भी इसी रूट पर लाना होगा। इससे सामने घाट समेत बीएचयू लंका गेट पर भी यातायात काफी बढ़ जाएगा। 

पुल निर्माण में लंबा वक्त भी लगेगा और इतने दिनों तक डायवर्जन सफल रहे, इस पर अफसरों को गहनता से विचार कर रिपोर्ट तैयार करनी होगी। अगले सप्ताह सभी विभागों के अफसर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आगे का काम शुरू होगा।

बैठक में कैंट स्टेशन के पार्किंग की भी रूपरेखा तय की गई। कमिश्नर ने बताया कि कैंट स्टेशन के सामने रोडवेज बस अड्डा है। निर्माण के दौरान वह भी प्रभावित न हो और काम भी चलता रहे। इसके लिए अफसर निरीक्षण करेंगे ताकि व्यवहारिक समस्याएं समझ आएं। यहां पार्किंग संचालन पर योजना बनाई जाएगी। बैठक में अंधरापुल चौड़ीकरण पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें