फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:टूरिस्ट बसों को न रोका जाए, मिले अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर यातायात पुलिस को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटकों के आने पर टूरिस्ट बसों को यातायात पुलिस रोकती है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। टूरिस्ट बसों को सड़कों पर न रोका जाए और उन्हें होटल तक जाने दिया जाए। एयरपोर्ट और बाहरी क्षेत्र से पर्यटक वाहन को होटल और स्टेशन तक छोड़ने और लाने की अनुमति दी जाए। अगर यातायात पुलिस के सिपाही धन उगाही के लिए बसों रो रोकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी करने की मांग की। इस दौरान प्रकाश जायसवाल, शशि प्रताप सिंह, सुनील सिंह, राकेश श्रीवास्तव, बंटी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें