उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में थाना प्रभारी निरीक्षक सिधारी शुक्रवार को अपने सरकारी आवास में गर्म पानी ऊपर गिरने से झुलस गए हैं। उन्हे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विनय मिश्रा सिधारी थाने के प्रभारी निरीक्षक हैं। सिधारी थाने के क्राइम प्रभारी अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि विनय मिश्रा शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए गैस पर रखे हुए थे। भूलवश पानी के नीचे उतारना भूल गए।
करीब डेढ़ घंटे तक पानी लगातार गर्म होता रहा। अचानक पानी की याद आई तो वह जल्दी से पानी उतारने पहुंचे। कमर में बारिश की वजह से कचरा और टूटा चप्पल होने की वजह से पैर फिशल गया और वह खौलते पानी के बर्तन पर गिर गए।
इस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।