चाचा अजय सिंह, शशि सिंह सहित अन्य लोग बधाई देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
असफलता से नहीं हुई निराशा, आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा
पीसीएस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर नौवां स्थान पाने वाले सिद्धार्थ पाठक दूसरी बार मिली सफलता से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार की परीक्षा में असफलता मिली तो निराशा नहीं हुई। इसके बाद भी मैने ठान लिया था कि एक न एक दिन तो परीक्षा पास करके ही दिखाऊंगा।
इसके बाद से ही हर दिन 10 से 12 घंटे तैयारी शुरू कर दी। इसमें पहले से ही लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले दोस्तों के साथ ही शिक्षकों ने भी मेरा हौसला बढ़ाया। कोरोना काल में तैयारी का अच्छा अवसर मिला। इसमें लिखित परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार का पूर्वाभ्यास किया।