फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड: मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मानी पुलिस की गलती, बोले- एनकाउंटर नहीं, की गई हत्या

Tue, 02 Oct 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि एपल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी का एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या हुई है। बनारस के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह कोई एनकाउंटर नहीं था यह एक मर्डर था। सरकार बिना किसी दबाव के हत्या की धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों द्वारा सुसाइड करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि योगी शासन में किसी अधिकारी पर कोई तनाव या दबाव नहीं है। कोई अधिकारी अपने परिवार या अन्य निजी कारण से तनावग्रस्त होकर आत्महत्या कर ले तो इसमें सरकार का क्या दोष है?

अब कोई बंगलूरू से आकर आत्महत्या कर ले और हम कर्नाटक सरकार से पूछे की वो ऐसा क्यों कर रहा है। एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अब शहजादे नहीं बल्कि झूठ के शहंशाह हो गए हैं। हर मामले में राहुल गांधी झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें