फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं चलना होगा पैदल: वाराणसी एयरपोर्ट पर शटल बस सेवा शुरू, पिछले चार साल से चल रही थी तैयारी

Fri, 28 Jan 2022 01:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को पैदल टर्मिनल भवन तक आने में लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए शटल बस सेवा शुरू कर दी गई। गुरुवार को सभी कंपनियों ने एक साथ इसे शुरू किया। अब यात्रियों को धूप, बरसात व ठंड के मौसम में पैदल नहीं चलना होगा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और गो एयर सहित सभी विमानों से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। पिछले चार साल से शटल बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही थी। 

तीन सौ मीटर की दूरी पैदल तय करते थे यात्री
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार टर्मिनल भवन से एप्रन की तरफ चार एयरोब्रिज हैं। अधिकतर विमान जो एयरोब्रिज पर खड़े नहीं हो पाते हैं, वह विमान पुराने टर्मिनल की ओर खड़े होते थे, वहां से यात्रियों को पैदल टर्मिनल भवन तक आने में लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। एयरपोर्ट की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि सभी विमानन कंपनियों ने शटल बस सेवा शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को लेकर एयरपोर्ट पर सतर्कता

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर सतर्कता बरती रही है। गुरुवार को एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में सुरक्षा के बाबत बैठक हुई और तय हुआ कि मुख्य टर्मिनल भवन के बाहर ही अंतरराष्ट्रीय विमानों से उड़ान भरने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी।

रिपोर्ट में कोविड पॉजिटिव आने वाले यात्रियों को वहीं से लौटा दिया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सिर्फ शारजाह से बनारस के बीच विमान सेवा संचालित होती है। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि शुक्रवार से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। मुख्य टर्मिनल के बाहर ही अब आरटीपीसीआर जांच यात्रियों की कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें