आध्यात्मिक धर्म गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर काशी पधारे हैं। श्री श्री रविशंकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों को कल संबोधित करेंगे।
आईआईटी बीएचयू के गेस्ट हाउस में श्री श्री रविशंकर सोमवार दोपहर पहुंचे। इसके बाद रविशंकर हस्तकला संकुल गए और संग्रहालय को देखे। इसके बाद सोमवार शाम को श्री श्री रविशंकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद मीर घाट से अस्सी घाट तक नौका विहार करेंगे, साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग के लोगों से बात करेंगे।
मंगलवार को शाम पांच से सात बजे तक स्वतंत्रता भवन में युवाओं से संबाद करेंगे। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे है। संभावना जताई जा रही है कि इसके मद्देनजर भी श्री श्री रविशंकर लोगों से संवाद कर सकते है।