काशीपुराधिपति का धाम की भव्यता अब खुलकर श्रद्धालुओं के सामने आ चुकी है। बाबा दरबार के विस्तारीकरण का काम अब पूरा होने की ओर अग्रसर है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बाबा विश्वनाथ का दरबार वैश्विक स्तर पर अपने अलग स्वरूप में नजर आएगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 15 दिसंबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
फिलहाल धाम का 80 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। श्री काशी विश्वनाथ धाम का काम 15 दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। धाम में स्वीकृत 24 भवनों का काम भी लगभग पूरा हो चुका है और फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए चार प्रवेश द्वार बनाए जा चुके हैं। तीन यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है।
गंगा तट से जुड़ा बाबा का दरबार
इसके अलावा मंदिर चौक, मुमुक्षु भवन, सिटी म्यूजियम, वाराणसी गैलरी, यात्री सुविधा केंद्र, आध्यात्मिक पुस्तक केंद्र, पर्यटक सुविधा केंद्र, वैदिक भवन, जलपान केंद्र, अन्न क्षेत्र और दुकानें भी बनकर तैयार हैं। काशी विश्वनाथ का दरबार अब सीधे गंगा तट से जुड़ चुका है। धाम आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान करके सीधे मंदिर क्षेत्र में आ सकेंगे।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम में रानी भवानी उत्तरी गेट के पास विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा