फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गहराई रोडवेज बसों की किल्लत, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, घंटों कर रहे इंतजार

Mon, 14 Feb 2022 12:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन निगम की ओर से वाराणसी परिक्षेत्र की 227 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। इस कारण  कैंट रोडवेज से इन दिनों सामान्य बसों की किल्लत हो गई है। 
विज्ञापन
कैंट रोडवेज पर बस में चढ़ने के लिए आपाधापी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट रोडवेज पर इन दिनों सामान्य बसों की किल्लत हो गई है। यात्री घंटों बसों के इंतजार में परिसर में जूझ रहे हैं। जिसके चलते जौनपुर, राबर्ट्सगंज, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर मऊ सहित कई रूटों पर सिटी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं परिसर आने वाली बसें मिनटों में भर जा रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल वाराणसी परिक्षेत्र की 227 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए गई हैं। जिससे परिक्षेत्र की आठों डिपो में सामान्य बसों की संख्या घट गई है। 503 बसों में जहां लगभग 435 बसों का संचालन होता था। इन दिनों इनकी संख्या घटकर दो सौ के करीब पहुंच गई है। जिससे यात्रियों की समस्या बढ़ गई है।

बस अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं जब कुछ बसें आ रही हैं तो वह तुरंत भर जा रही हैं। जिससे कई यात्री सीटें न मिलने पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कल चुनाव ड्यूटी में जाएंगे 40 और बसें

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन निगम की ओर से वाराणसी परिक्षेत्र की 227 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। इसके अलावा मंगलवार को 40 और बसों को चुनाव में भेजने की तैयारी है। इससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

हालांकि परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि परिक्षेत्र के सभी डिपो में बसों को जरूरत के हिसाब से संबंधित रूटों पर संचालित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने के लिए स्टेशन प्रबंधन में अधिकारियों के साथ कर्मियों को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें