फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु फिल्म बताएगी काशी का विकास का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी चुनाव में विकास मॉडल की खूब चर्चा हो रही है। चुनाव आयोग द्वारा रैलियों और सभाओं पर रोक के चलते बीजेपी अब लघु वीडियो फिल्म के जरिए काशी के विकास मॉडल को जनता तक पहुंचाने की तैयारी की है। सोमवार को इस लघु फिल्म की वर्चुअल लांचिंग सोमवार दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर की।
विज्ञापन

यह लघु फिल्म भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्र ने तैयार की है। छह मिनट की लघु वीडियो ग्राउंड जीरोे से हुए विकास कार्य को दिखाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि जनता के बीच विकास कार्यों को लेकर के डिजिटल माध्यम से वर्चुअल माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबके बीच में तमाम विकास कार्यों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। लघु फिल्म तैयार करने वाले जिला भाजपा मीडिया सह-प्रभारी अरविंद मिश्र कहा कि सभी डिजिटल माध्यमों के जरिए काशी विकास यात्रा जनता तक की जाएगाी। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम शुक्ल, सुरेंद्र पटेल, प्रभात सिंह, संजय सोनकर, अरविंद पटेल, संजय सिंह, प्रवेश पटेल, विनीता सिंह, उषा मौर्य, राम प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश प्रियदर्शी, अरविंद पांडे, हिमांशु जायसवाल, अमित पाठक , प्रवीण तिवारी, प्रांजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें