फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुकानदारों ने दरोगा पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, पूर्व सांसद ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

Fri, 07 Jun 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: दुकानदारों ने चालान काटने का विरोध किया तो दरोगा उसे छोड़ कर धमकी देते हुए चले गए। इसकी शिकायत दुकानदारों ने क्षेत्रीय विधायक और पूर्व सांसद से की।
विज्ञापन
दुकानदारों से वार्ता करते पूर्व सांसद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर थाने की पुलिस द्वारा पिंडरा बजार में दुकानदारों का चालान काटने के दौरान एक दरोगा पर एक दुकानदार ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इसे लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। इसकी जानकारी पाकर शुक्रवार की सुबह पूर्व सांसद बीपी सरोज दुकानदारों के पास पहुंचे और दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात कर संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


फूलपुर थाने पर तैनात एक दरोगा ने गुरुवार की रात दो दुकानदारों का चालान काट दिया था। इसे लेकर दुकानदार राजन मोदनवाल ने कारण जानने के साथ दलील दी कि उनकी दुकान सड़क की नाली से पीछे है तो फिर चालान क्यों कटा। दुकानदार का प्रश्न पूछना दरोगा को नागवार गुजरा। आरोप है कि दरोगा दुर्व्यवहार करते हुए राजन के साथ एक नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठा कर ले जाने लगे। 
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर संजय मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण के कारण कुछ दुकानदारों का चालान कटा था, लेकिन किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें