फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू छात्र-दुकानदारों के बीच मारपीट ने पकड़ा तूल, दोनों के बीच हुई पत्थरबाजी

Wed, 16 Oct 2019 02:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
एक बार फिर आमने-सामने आए छात्र और दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू छात्रों और दवा दुकानदारों के बीच मारपीट का मामला दूसरे दिन बुधवार को भी शांत नहीं हुआ। मंगलवार रात में मारपीट के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बीएचयू सिंह द्वार के पास छात्रों-दुकानदारों में पत्थरबाजी भी हुई। आरोप है कि इस घटना में एक छात्र घायल हुआ। उधर घटना के विरोध में छात्रों ने सिंह द्वार बंद कर धरना दिया। दोपहर में दोनों तरफ से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

2 of 7
मेडिकल की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात जिस मेडिकल दुकानदार से विवाद हुआ था, उन्होंने रोज की तरह आज भी दुकान खोली थी। इसके बाद छात्र उस दुकानदार के पास जाकर मेडिकल को बंद करने की बात कहने लगे। इस दौरान छात्र और दुकान में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
इसके बाद आसपास के दुकानदार और छात्र आमने-सामने आ गए। सूचना के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान बीएचयू सिंह द्वार बंद कर रहे हैं और व्यापारी लंका की दुकान बंद कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

4 of 7
दरअसल, मंगलवार रात बीएचयू सिंह द्वार के पास दवा की दुकान के पास दुकानदारों और छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक छात्र घायल हो गया। आरोप है कि इससे नाराज छात्रों ने हंगामा करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए छात्र सिंहद्वार बंद कर रात करीब 10 बजे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

5 of 7
रात करीब 11.30 बजे घायल छात्र की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, तब छात्र शांत हुए। कुछ छात्र सर सुंदरलाल अस्पताल के छोटे गेट के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गए थे। दवा लेकर लौटते समय चाय की दुकान लगाने वालों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते-देखते बात बढ़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन

6 of 7
छात्रों का आरोप था कि चाय विक्रेता के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक ने मारपीट की। इससे बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक राय का सिर फट गया। उधर, दुकानदारों के मुताबिक छात्रों ने तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद दर्जनों छात्र लाठी डंडे लेकर सिंहद्वार पहुंचे और गेट बंद कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वह मारपीट करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर लंका, भेलूपुर, मंडुवाडीह थाने की फोर्स पहुंची और छात्रों को मनाने की कोशिश की। कुछ समय बाद पहुंचे एसपी सिटी ने बातचीत कर छात्रों को शांत कराया। छात्रों के हंगामे के कारण सिंहद्वार से करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें