फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि संगीत महोत्सव: कथक पर 57 चक्कर लगाकर किया चकित, तबले की सजी कचहरी

Sun, 15 Feb 2026 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

संगीत महोत्सव का शुभारंभ प्रख्यात संत रमेश भाई ओझा भाईश्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान नटराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बनारस घराने के कलाकारों ने सुर, लय और ताल की कचहरी मंच पर सजाई। 
 
विज्ञापन
शिवरात्रि संगीत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरात्रि संगीत महोत्सव की पहली निशा भगवान शिव को संगीत से साधना करने वाले प्रख्यात उपशास्त्रीय कलाकार पं. छन्नूलाल मिश्र को समर्पित रही। उनके पुत्र और शिष्यों ने उनको संगीतांजलि दी। बनारस घराने के कलाकारों ने सुर, लय और ताल की कचहरी मंच पर सजाई। 

विज्ञापन


दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में तीन दिवसीय संगीत महोत्सव का शुभारंभ प्रख्यात संत रमेश भाई ओझा भाईश्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान नटराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

विज्ञापन


संगीत सफर की शुरुआत ऋचा जालान एवं भावना क्याल के कथक से हुआ। उन्होंने 57 चक्कर दिखाकर सबको चकित कर दिया। तबले पर किशोर मिश्र, सह गायन पर आनन्द किशोर मिश्र, सितार पर मितेश मिश्र ने संगत की। नृत्य निर्देशन संगीता सिन्हा का रहा। दूसरी प्रस्तुति उप शास्त्रीय गायक भगीरथ जालान की रही। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: हादसे में दो मौत, महिला सिपाही के परिवार को धमकाने के आरोप में पूर्व पति पर एफआईआर, खबरें

तबले पर पं. ललित कुमार ने संगत की। पं. छन्नूलाल मिश्र के सुपुत्र और विख्यात तबला वादक पं. रामकुमार मिश्र ने राहुल मिश्रा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, आदित्य मिश्र के साथ तबले को साधा। सारंगी पर अनीश मिश्रा एवं हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने संगत की। संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। स्वामी अनुभवानंद, केशव जालान, कृष्ण कुमार जालान ने किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें