फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ट्रांसपोर्टर हत्याकांड: शिवपुर इंस्पेक्टर निलंबित, चार जिलों से 23 लोग हिरासत में

Tue, 01 Oct 2019 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
सोमवार को तहसील में गोली मारकर हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शिवपुर स्थित सदर तहसील परिसर में सोमवार को ट्रांसपोर्टर पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या के मामले में शिवपुर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने चार जिलों से 23 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।



एडीजी जोन ने मंगलवार को जाकर तहसील में घटनास्थल का दौरा किया। वहीं इस मामले में शूटरों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

ट्रांसपोर्टर नितेश सिंह उर्फ बबलू


सोमवार को तहसील में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सारनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर और ट्रांसपोर्टर नितेश सिंह उर्फ बबलू(52) की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से .45 और .30 बोर के नौ खोखे बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दो शार्प शूटरों ने रेकी करने के बाद दो पिस्टल से करीब 13 से 14 राउंड फायरिंग कर बबलू की हत्या की। वारदात की वजह हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ी बबलू की पुरानी रंजिश, जमीन विवाद, बदमाशों से अदावत और माफिया गिरोहों के बीच की वर्चस्व की लड़ाई मान कर पुलिस जांच कर रही है।

वारदात को लेकर बबलू के भाई अखलेश कुमार सिंह उर्फ टिंकू ने सोमवार को तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चंदौली जिले के धानापुर थाना के ओदरा के मूल निवासी बबलू सारनाथ क्षेत्र के लोहिया नगर में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार को बबलू जमीन संबंधी एक मुकदमे की पेशी पर सदर तहसील गए थे। करीब 11:40 बजे के लगभग वापस लौट कर आए बबलू ने तहसील के पिछले गेट के समीप खड़ी अपनी बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर का गेट खोला।
विज्ञापन

इसी दौरान दो बदमाशों ने दो पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कमर में लाइसेंसी पिस्टल खोंसे बबलू को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद बदमाश पल्सर बाइक से शिवपुर बाईपास की ओर से भाग निकले। डॉक्टरों के अनुसार बबलू के सिर, सीने, बांह और कमर में नौ गोली लगी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें