शिवपाल यादव ने कहा कि योगी सरकार में नौकरशाही हावी है। इसके चलते विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। नौकरशाही पर सरकार का अंकुश नहीं है। आजादी के 70 साल बाद भी दलितों और पिछड़ों को सामाजिक न्याय का सपना साकार नहीं हो सका।
एक सवाल के जवाब में शिवपाल का कहना था कि उनकी पार्टी सीएए के खिलाफ है। इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ रहा है। दिल्ली में हिंसा के संबंध में उनका कहना था कि दंगाई पकड़े नहीं जा रहे हैं। इसके चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है।