फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : वाराणसी में शिवगंगा समेत 21 ट्रेनें रद्द, प्रयागराज में हादसे के बाद ये गाड़ियां भी प्रभावित; जानें अपडेट

Wed, 29 Jan 2025 07:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महाकुंभ स्नान के दाैरान हुए हादसे के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में हादसे के बाद वाराणसी, बनारस स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गईं। बुधवार रात में बनारस स्टेशन से दिल्ली जाने वाली शिवगंगा, बलिया-नई दिल्ली, चौरीचौरा, कुंभ स्पेशल समेत 21 ट्रेनें रद्द कर दी गई। गुरुवार को नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत, आगरा-बनारस वंदे भारत, शिवगंगा, चौरीचौरा समेत आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी।

विज्ञापन




पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22581 बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस, 05004 गोरखपुर-झूंसी कुंभ स्पेशल, 05183 गोरखपुर-झूंसी कुंभ स्पेशल, 05179 गोरखपुर-झूंसी कुंभ स्पेशल, 05187 गोरखपुर-झूंसी कुंभ स्पेशल, 05193 गोरखपुर-झूंसी कुंभ स्पेशल और 05175 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग कुंभ स्पेशल निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन

Trending Videos

गुरुवार की सुबह संचालित 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस, 05003 झूंसी-गोरखपुर कुंभ स्पेशल, 20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस, 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, कैंट स्टेशन से चलने वाली 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और नई दिल्ली से चलने वाली 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त, 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

महाकुंभ तक निरस्त हुई तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन
02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी से 28 फरवरी तक निरस्त, 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन निरस्त, 04055/04056 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल निरस्त है। वहीं, 12670 छपरा-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) एक्सप्रेस छपरा से बुधवार को 300 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई गई।

गोरखपुर-बांद्रा 15 घंटे और ढाई-ढाई घंटे लेट रही वंदे भारत
प्रयागराज रूट पर नियमित व स्पेशल ट्रेनों का संचालन नियंत्रित करने से 20 से अधिक नियमित व स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार थम गईं। ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गईं। ढाई-ढाई घंटे वंदे भारत देरी से चलीं। 

रेल अधिकारियों के अनुसार गोरखपुर बांद्रा टर्मिनल 15 घंटे, गोरखपुर कानपुर सेंट्रल साढ़े 13 घंटे, गोरखपुर प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 13 घंटे, गोरखपुर-झूंसी कुंभ मेला स्पेशल 14 घंटे, बलिया एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज रामबाग गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल सवा तीन घंटे, बलिया प्रयागराज रामबाग कुंभ मेला स्पेशल साढ़े नौ घंटे 22416 न्यू दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा न्यू दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे, अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस सवा नौ, प्रयागराज रामबाग हावड़ा विभूति एक्सप्रेस सवा दो घंटे, बरकाकाना वाराणसी मेमू ढाई घंटे, देहरादून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे 22436 न्यू दिल्ली वाराणसी वंदे भारत और 22435 वाराणसी दिल्ली वंदे भारत ढाई-ढाई घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन

झूंसी और प्रयागराज रामबाग से पहुंचीं 45 स्पेशल ट्रेनें

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज, रामबाग और झूंसी से बुधवार रात आठ बजे तक स्पेशल समेत 45 ट्रेनें चलाई गईं। इसमें 30 मेला स्पेशल ट्रेनें रहीं। वाराणसी के डीआरएम वीके श्रीवास्तव 24 घंटे झूंसी और प्रयागराज, रामबाग स्टेशन की निगरानी में रहे। वार रूम से पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर समेत अन्य प्रमुख अधिकारी बने रहे। 

डीआरएम ने बताया कि यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने, एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने से बचाने और उचित व्यवस्था के लिए प्रयागराज, रामबाग व झूंसी स्टेशनों पर 300 से अधिक टीटीई तैनात किए गए हैं। 14 सहयोग काउंटर भी संचालित किए जा रहे हैं। 

राजपत्रित अधिकारियों को मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षण व भीड़ नियंत्रण के लिए 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है। यह टीम एक बहु-विषयक टीम है। इसमें आरपीएफ, चिकित्सा, वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत तथा सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें