फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : BJP नेता सहित चार लोगों की दुकानें जली, लाखों का हुआ नुकसान; तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

Wed, 29 Jan 2025 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आग लगने से एक कार पूरी तरह जल गई। चार दुकानों में रखे सामान भी खाक हो गए। पीड़ितों के अनुसार, लगभग 16 लाख से अधिक का नुकसान होना हुआ है। भुक्तभोगी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आग लगने से मंडी की चार दुकानें हो गईं खाक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर स्थित सब्जी मंडी के बाहर बीती आधी रात एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते घर के बगल स्थित मंडी की लगभग चार दुकानें भी आग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन




लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दल को दिया और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक घंटा बाद पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों और बाजारवासियों के प्रयास से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। तब तक कार सहित चार दुकानें पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित कार स्वामी ने कार में आग लगाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

मतलूबपुर में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी विवेक सोनकर का आवास है। बगल में ही सब्जी मंडी है। बीती रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास अचानक उनकी कार में आग पकड़ लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप ले लिया। 

लोग आग बुझाने का प्रयास करने में जुट गए। लेकिन सफलता नहीं मिली। तब तक आग ने सब्जी मंडी स्थित चार दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग के विकराल रूप को देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दल को दी। तीन से चार घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

हर बार लग जाती है आग
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी विवेक सोनकर ने बताया कि उनकी स्विफ्ट कार को किसी ने पेट्रोल डालकर जलाया है। क्योंकि वहीं आस-पास अन्य गाड़ियां भी खड़ी थीं, वह नहीं जलीं। उन्होंने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी इस तरह की घटना हुई थी, जिसमें दो ऑटो जले थे। उस दौरान हृदय नारायण गौड़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन उसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका। एक बार फिर इसी तरह की घटना से लोगों में गुस्सा है।

इस घटना में हृदय गौड़ पुत्र श्याम बली, करिया यादव पुत्र स्व. सिधारी, बुद्धू निषाद पुत्र सरन भोलू सोनकर पुत्र स्व. राम लखन, विवेक सोनकर पुत्र श्याम प्रीत का कुल मिलाकर 16 लाख रुपये का नुकसान बताया जा  रहा है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें