फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिवम ने 52 गेंदों पर खेली 70 रन की विजेता पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आर्य विद्या सभा, काशी, औसानगंज के खेल मैदान पर चल रहे ''सनशाइन कप अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवपुर क्रिकेट क्लब ने ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हरा दिया। शिवपुर की जीत के हीरो रहे शिवम यादव, जिन्हें 52 गेंदों में 70 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी के लिए ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवरों में महज 113 रन पर सिमट गई। रोहित सिंह ने नाबाद 40 रन और अर्जुन सोनकर ने 27 रन बनाए। शिवपुर क्रिकेट क्लब की ओर से धारदार गेंदबाजी करते हुए रुद्र सिंह ने 21 रन देकर 3 विकेट और ध्रुव यादव ने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जवाब में 114 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुर क्रिकेट क्लब ने 27.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 116 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम की 70 रनों की आक्रामक पारी के अलावा अर्श यदुवंशी ने 68 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा। समृद्ध सिंह ने कसी हुई गेंदबाजी कर 15 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। मैच में अंपायरिंग हेमन राय और रितेश यादव ने की, जबकि स्कोरर आभास शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें