फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद: 'मृत्यु से बचने का नहीं, संवारने का करें प्रयास'

Mon, 09 Oct 2023 01:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रविवार को केदार क्षेत्र के शंकराचार्य घाट पर स्थित श्रीविद्यामठ में कोरोना काल के मृतकों की सद्गति हेतु आयोजित मुक्ति कथा कह रहे थे। शंकराचार्य ने कहा कि जिस प्रकार किसी तरल पदार्थ को रखने के लिए बर्तन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार जीव भी किसी न किसी शरीर में रहता है।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि लोग मृत्यु से बचने का उपाय करते हैं परंतु हमें यह समझना चाहिए कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित रूप से होती ही है। इसलिए मृत्यु से कोई व्यक्ति नहीं बच सकता। हमें मृत्यु को संवारने का प्रयास करना चाहिए। यदि मृत्यु को संवार लेंगे तो मुक्ति प्राप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: नीट की तैयारी कर रहे छात्र की डूबने से मौत, कानपुर से मां और नाना-नानी के साथ काशी आया था युवक
विज्ञापन

वह रविवार को केदार क्षेत्र के शंकराचार्य घाट पर स्थित श्रीविद्यामठ में कोरोना काल के मृतकों की सद्गति हेतु आयोजित मुक्ति कथा कह रहे थे। शंकराचार्य ने कहा कि जिस प्रकार किसी तरल पदार्थ को रखने के लिए बर्तन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार जीव भी किसी न किसी शरीर में रहता है। पानी बर्तन के अनुसार आकार धारण कर लेता है इसी प्रकार जीव भी जिस शरीर में जाता है उस अनुसार आकार धारण कर लेता है। शरीर को सांचे की तरह और मन को तरल पदार्थ की तरह से समझना चाहिए। कहा कि जब जन्म समाप्त होगा तो मृत्यु भी समाप्त हो जाएगी। हमें अपने जन्म को समाप्त करने की आवश्यकता है। जन्म समाप्त करने का उपाय है ज्ञान। ज्ञान की अग्नि से सभी प्रकार के कर्म नष्ट हो जाते हैं और जब कर्म नष्ट हो जाते हैं तो प्रारब्ध फल नहीं बनता। जब फल भोग नहीं रहता तो फिर जन्म भी नहीं होता। गे कहा कि हम अलग हैं और हमसे हमारा शरीर अलग है, इसे ठीक से जान लेना चाहिए। हम कभी नहीं जीते और मरते अपितु हमारा शरीर ही जीता और मरता रहता है। प्रवचन के पूर्व आचार्य वीरेश्वर दातार ने कलश पूजन व अन्य धार्मिक कृत्य संपादित कराए। पं. शिवचरित दुबे ने भागवत पारायण पाठ किया। पं. रास शुक्ल, पं. प्रशांत तिवारी, पं. नीलेश झा ने जप अनुष्ठान किया। गाजियाबाद के पं. अरविंद भारद्वाज ने शंकराचार्य की पादुका पूजन किया। श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती व प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें