फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: अश्व पर होगा माता का आगमन, महिष पर होगा गमन, दो अप्रैल से शिव नगरी में होगी शक्ति की आराधना

Mon, 28 Mar 2022 11:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शिव की नगरी काशी में नौ दिन तक शक्ति की आराधना होगी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

शिव की नगरी काशी में नौ दिन तक शक्ति की आराधना में लीन रहेगी। वासंतिक नवरात्र में भक्त नौ गौरी से सुख, सौभाग्य, ऐश्वर्य और शक्ति की कामना करेंगे। चैत्र नवरात्र में इस बार माता का आगमन अश्व पर और गमन महिष पर होगा। वाराणसी  के सभी देवी मंदिरों में नवरात्र के पूजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन


भक्तगण भी माता के आगमन के लिए घरों में इंतजाम कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि वासंतिक नवरात्र दो अप्रैल से 10 अप्रैल तक रहेगा। चैत्र शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि एक अप्रैल को दिन में 11:54 बजे लगेगी जो दो अप्रैल को दिन में 11:59 मिनट तक रहेगी।

काशी में पूजी जातीं हैं नौ गौरी

नौ दिन तक व्रत रहकर अनुष्ठान करने वाले श्रद्धालु 11 अप्रैल को सुबह पारण करेंगे। जबकि नवरात्र चढ़ते और उतरते हुए व्रत करने वाले श्रद्धालु दो अप्रैल को प्रथमा तिथि को और नौ अप्रैल को अष्टमी तिथि का व्रत रखेंगे। जब मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं तो युद्ध के हालात बनते हैं। वहीं जब मां दुर्गा का प्रस्थान महिष पर होता है तो देश में रोग और कष्ट बढ़ता है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: जानें नवसंवत्सर में विश्वनाथ धाम में अब आपको क्या नया मिलेगा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

काशी में पूजी जातीं हैं नौ गौरी

कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
नए संवत्सर के साथ शुरू होने वाले वासंतिक नवरात्र में माता के नौ गौरी स्वरूप का पूजन-अर्चन किया जाएगा। प्रथम नवरात्र को मुख निर्मालिका गौरी, दूसरे दिन ज्येष्ठा गौरी, तीसरे दिन सौभाग्य गौरी, चौथे दिन शृंगार गौरी, पांचवें दिन विशालाक्षी गौरी, छठे दिन ललिता गौरी, सातवें दिन भवानी गौरी, आठवें दिन मंगला गौरी और नौवें दिन महालक्ष्मी गौरी का पूजन अर्चन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें