फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बंधक बनाकर कक्षा नौ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म 

Mon, 10 Dec 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सात दिसंबर की रात को बाइक सवार तीन युवक कक्षा नौ की छात्रा को गांव से अगवा कर किसी सुनसान स्थान पर ले गए। बदमाश छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। रविवार की भोर में उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


किसी तरह से घर पहुंची छात्रा ने परिवारवालों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जिले के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती है। पीड़िता के मुताबिक वह सात दिसंबर की रात को पिड़िया बहवाने के लिए अपनी सहेली के घर गई हुई थी। जहां रात में किसी कार्य से वह सड़क की ओर गई।
विज्ञापन


जहां जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी मुलायम यादव अपने दो अन्य दोस्तों के साथ खड़ा था। यह तीनों किशोरी का मुंह दबाकर जबरन अपनी बाइक पर बैठा ले गए। एक सुनसान स्थान पर उसे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

इधर किशोरी के लापता होने पर उसके परिवार के लोग खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे ही थे कि रविवार की भोर में तीनों युवक किशोरी को उसके घर से थोड़े दूर पर छोड़कर फरार हो गए।

किसी तरह से वह घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।  
विज्ञापन

टूर के दौरान कक्षा 10 की छात्रा हुई थी लापता, दो गिरफ्तार 

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में एक स्कूल के बच्चों का टूर तीन दिसंबर को लखनऊ गया था। चार दिसंबर को टूर जनपद आने की तैयारी में था। जहां गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना के बालूपुर हजारी निवासी मोहन मिश्रा पहुंचा। जिसे कक्षा 10 की एक छात्रा ने शिक्षक सत्यप्रकाश से अपना भाई बताया। इसके बाद शिक्षक ने छात्रा के पिता के मोबाइल नंबर पर संपर्क साधना चाहा तो वह कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया।

इसके बाद छात्रा ने एक नंबर शिक्षक को दिया और कहा कि यह मेरी मम्मी का है। इस पर बात कीजिए। छात्रा द्वारा दिए गए नंबर पर बात की तो उस महिला ने छात्रा का मम्मी होने की बात कही। जिसके बाद शिक्षक ने छात्रा को छोड़ बच्चों को लेकर देर रात बलिया आ गए।

जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन स्कूल के प्रबंधक के मोबाइल पर नंबर लगाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। जिसके बाद छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधन के विरूद्घ अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बहला फुसलाकर व अपहरण करने का मुकदमा अज्ञात पर दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

घटना के अगले दिन पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही एक स्थान से छात्रा व  मोहन मिश्रा व इसी गांव के अनमोल रस्तोगी को गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां छात्रा को कागजी कोरम पूरा कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।

इसके बाद छात्रा का मेडिकल मुआयना कराया। जिसके रिपोर्ट के आने का पुलिस इंतजार कर रही है। एसओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि पहले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शेष मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें