फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जेल से छूटे अधेड़ ने दिव्यांग से किया दुष्कर्म, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Sun, 04 Nov 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
इंसानियत उस वक्त शर्मशार हो गई जब घर में अकेली दिव्यांग से एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोपी अभी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर लौटा था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस को आरोपी तो नहीं मिला लेकिन दुष्कर्म के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई। मामला यूपी के मऊ जिले का है।
विज्ञापन


 पीड़िता के भाई से आरोपी की छेड़खानी की घटना को लेकर कहासुनी हुई थी। दिव्यांग से बलात्कार के मामले में आरोपी अधेड़ मनबढ़ है। हाल ही में किसी बात को लेकर हुए चक्का जाम में वह पुलिस के विरुद्ध सड़क पर उतरा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

हाल ही में जमानत पर वह जेल से छूटकर लौटा था। घटना चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपी आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। इसी बात को लेकर 10 दिन पूर्व उसकी पीड़िता के भाई से कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला लेने के उद्देश्य से घटना को दिया अंजाम

UP Police
अधेड़ ने बदला लेने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया। घटना के समय 28 वर्षीया दिव्यांग घर में अकेली थी। मूक बधिर होने के कारण वह बोल नहीं सकती थी, लेकिन संयोग से घर पर पीड़िता का भतीजा पहुंच गया। उसने अधेड़ को पकड़ लिया। लेकिन वह अपने को छुड़ाकर फरार हो गया।

पुलिस की मानें तो दिव्यांग मूलरुप से गाजीपुर जिले की रहने वाली है। उसके परिवार के सदस्य जीविकपोर्जन के लिए चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में रहते है। वांछित आरोपी छोटेलाल उर्फ छोटू सरसेना का निवासी और मछली बेचने का काम करता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें