फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के होटल में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन पुरुष और चार महिलाओं को पकड़ा

Thu, 28 Mar 2019 12:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान होटल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सेक्स रैकेट कै भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर के तीन पुरुष और चार महिलाओं को पकड़ लिया है। साथ ही होटल के मालिक समेत कुल सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शहर के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सीओ सिटी इलामारन जी ने बताया कि शहर कोतवाली और महिला थाने की पुलिस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव के साथ दिन में 11 बजे शारदा चौराहा स्थित मयूर होटल में छापा मारा। 

इस दौरान कमरों में सात लोग जिसमें तीन पुरुष और चार महिलाएं थी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। सभी को कोतवाली लाया गया और पूछताछ की गई। जिसेक बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी इलामारन ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रत्नेश सिंह, प्रभारी महिला थाना ज्ञानू प्रिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएलयादव के नेतृत्व में शारदा चौराहा स्थित मयूर होटल पर छापेमारी की गई थी।

होटल मालिक हरिनंद पांडेय पुत्र रामनयन पांडेय, रानी की सराय क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी धर्मेद्र विश्वकर्मा पुत्र हरिश्चंद, निजामाबाद क्षेत्र के जमीन कटघर गांव निवासी मनोज यादव पुत्र रामधारी यादव को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ चार लड़किया और महिलाएं भी पकड़ी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें