फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को टिकट मिलने से आहत हैं बलिया के सांसद, जनता के नाम लिखा खुला पत्र

Wed, 27 Mar 2019 08:35 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
भरत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : self
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने बलिया की सीट पर वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को उतारा है जिससे अपने संसदीय क्षेत्र से टिकट कटने के बाद सांसद भरत सिंह आहत हैं। भरत सिंह ने जनता के नाम खुला पत्र लिखकर खुद को बलिया का चौकीदार बताया है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, वीरेंद्र सिंह 'मस्त' पर साजिश रचकर टिकट कटवाने का भी आरोप लगाया। भरत सिंह ने कहा कि उनका आचरण ठीक नहीं है। वह कभी भरी सभा में वरिष्ठ पार्टी नेता को पीटने तो कभी अवैध खनन से चर्चा में रहते हैं। वह अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता को कभी संतुष्ट नहीं कर पाए। 

पत्र में ये लिखा है...

भरत सिंह का जनता के नाम पत्र - फोटो : अमर उजाला
भरत सिंह ने पत्र में कहा है कि बचपन से लेकर अब तक बलिया में जीता आया हूं। संघ के स्वयंसेवक जीवन से सामाजिक जीवन की शुरुआत की। बीएचयू की छात्र राजनीति से संघर्ष की शुरुआत की है। आपातकाल के दौरान मार्च 1975 में बीएचयू छात्रसंघ का महामंत्री बना। मीसा में 19 महीनों तक जेल में रहा। इसके बाद बीएचयू छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया। कहा, मेरी छवि हमेशा जनता के बीच रहने वाले नेता की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता के हितों के लिए संघर्ष ही मेरा जीवन है। 

भरत सिंह ने कहा- वीरेंद्र सिंह तो 2007 में जमानत तक नहीं बचा पाए

भरत सिंह का जनता के नाम पत्र - फोटो : अमर उजाला
भरत सिंह ने कहा, पार्टी नेतृत्व द्वारा दोबारा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से आहत हूं। बलिया में मेडिकल कॉलेज, पूर्वांचल एक्सप्रेस, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और अन्य मुद्दों को लगातार संसद में उठाता रहा हूं। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलिया से उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इसके बावजूद ऐसे प्रत्याशी को थोप दिया गया, जिसका बलिया से कोई जुड़ाव नहीं है और जो 2007 के लोकसभा के उपचुनाव में जमानत तक नहीं बचा पाए थे। सवाल किया कि उन्हें पार्टी ने किस आधार पर उम्मीदवार बना दिया।
विज्ञापन

लोकतंत्र में कोई कुछ भी कहने को स्वतंत्र: वीरेंद्र सिंह

वीरेंद्र सिंह 'मस्त' - फोटो : अमर उजाला
भरत सिंह के पत्र के जवाब में वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कहा कि यह लोकतंत्र है। इसमें कोई कुछ भी कहने को स्वतंत्र है। अगर वह आरोप लगा रहे हैं तो सांसद थे कार्रवाई भी करा देते। जिले में भूमाफियाओं पर कार्रवाई कराना उनका कर्तव्य था।

वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व की ओर से मंगलवार देर शाम जानकारी दी गई। इस संबंध में बुुधवार को उन्हें दिल्ली भी बुलाया गया। कहा कि अब वह बलिया से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। जल्द ही जिले में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रणनीति तय करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें