फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो करोड़ की हाईटेक मशीन से होगी सीवर की सफाई, वेस्ट से खाद बनाकर सप्लाई करेगा नगर निगम

Tue, 03 Sep 2024 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में हाईटेक मशीन से सफाई होगी। सफाई के दौरान मशीन द्वारा सीवर के पानी को रिसाइकिल करके वेस्ट को उससे अलग किया जाएगा। 
विज्ञापन
सामनेघाट पर खड़ी मशीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम अब शहर की सीवर सफाई के लिए हाईटेक मशीन का प्रयोग करेगा। सोमवार की रात इसका ट्रायल भी कर लिया गया है। अब मंगलवार को मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा इसका शुभारंभ सामने घाट से करेंगे। यहां से इस हाईटेक मशीन के माध्यम से वीएचयू ट्रॉमा सेंटर तक सफाई की जाएगी।

विज्ञापन


सीवर की सफाई के दौरान अक्सर मलवा सड़क पर इकट्ठा होता है और सीवर के पानी को रिसाइकिल के लिए एसटीपी प्लांट तक ले जाना होता है। नगर निगम ने दो करोड़ रुपये से ऑनसाइट फ्लड डिवॉटरिंग व्हीकल की खरीद की है।

नगर निगम के अफसरों ने बताया कि यह मशीन सीवर सफाई के दौरान पानी को रिसाइकिल करके वेस्ट को उससे अलग कर स्टोर कर लेगी। इसी वेस्ट का नगर निगम खाद बनाकर खेतों में सप्लाई करेगी। इससे किसानों को भी लाभ होगा और नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। मेयर ने बताया कि इस मशीन से सफाई के बाद शहर में सीवर फ्लो से भी काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें