फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप से राहत, रात में ठंडक जस की तस

Thu, 22 Jan 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा माघे, कंबल कांधे। माघ आधा बीत चुका है लेकिन अभी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को खिली धूप ने गर्मी का एहसास जरूर कराया लेकिन रात को सर्द हवाओं ने कंपाया भी। मौसम विज्ञानियों की मुताबिक अभी दो दिनों के भीतर सर्दी का एक और झोंका आने की उम्मीद है। ऐसे में कड़कड़ाती ठंड से महीने के अंत तक राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन


बादल छंटने और तेज हवाओं के चलते पारा तेजी से गिरा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जबकि मंगलवार को पारा 4.5 डिग्री तक गिर गया। बुधवार को भोर में तापमान में और गिरावट आई। तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह नौ बजे तक पारा नीचे ही रहा और धूप नहीं निकली।

उसके बाद सूरज चढ़ने लगा और दोपहर में तापमान 14.4 डिग्री से चढ़कर 19.7 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में गुनगुनी धूप के चलते बसंत के आगमन का एहसास जरूर हुआ। शाम को भी ठंड से राहत जरूर थी। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की एक शाखा के जल्द ही पूर्वांचल में पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद एक बार फिर मौसम सर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें