फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चरणों में होगा रिंग रोड का निर्माण

Thu, 22 Jan 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2001 में तत्कालीन भूतल एवं परिवहन मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देशन में खींचा गया रिंग रोड का खाका नए वित्तीय वर्ष 2015-16 की शुरुआत में मूर्त रूप लेना शुरू हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस फोरलेन रिंग रोड परियोजना को तीन चरणों में पूरा करेगा।
विज्ञापन


पहले चरण में हरहुआ से संदहा के बीच 16 किलोमीटर तक रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। दूसरे और तीसरे चरण के लिए एनएचएआई के अभियंताओं की टीम अध्ययन में जुटी है।

एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर (तकनीक) केएम शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बहुप्रतीक्षित फोर लेन रिंग रोड योजना का काम नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले फेज में इस परियोजना के तहत हरहुआ से शुरूआत कर सिंधौरा रोड होते हुए लमही के पास आजमगढ़ रोड को काटते हुए गाजीपुर के संदहा तक पहुंचाया जाएगा। लगभग सोलह किलोमीटर के इस काम में 270 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस दौरान हरहुआ से संदहा के बीच दो रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें