फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namo Ghat: नमो घाट पर पर्यटकों को लुभाएगा 75 फीट का ‘नमस्ते’, काशी का सबसे बड़ा घाट और आकर्षित दिखेगा

Fri, 15 Mar 2024 04:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Namo Ghat: इस घाट पर देशी-विदेश पर्यटकों की भी संख्या बढ़ती ही जा रही है। यहां बच्चों के लिए तरह-तरह के मनोरंज के साधन उपलब्ध हैं। नमो घाट पर पहले चरण में ओपन एयर थिएटर, शौचालय फूट कोर्ट, स्मारिका प्लाजा सहित सूर्य नमस्कार बनाया गया था। सूर्य नमस्कार के ढांचे के साथ आज भी फोटो खींचने की होड़ मची रहती है।
विज्ञापन
नमो घाट पर चल रहा नए 'नमो स्टेच्यू' का निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो 2.0 के तहत वाराणसी के प्रख्यात नमो घाट पर 75 फीट ऊंचा सूर्य नमस्कार का एक और ढांचा (स्कल्पचर) तैयार किया जा रहा है। इसकी आकर्षता काफी भव्य होगी। अप्रैल के प्रारम्भ में इस स्कल्पचर को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। काशी के सबसे बड़े घाट पर बन रहा यह ढांचा इसकी भव्यता को और प्रख्यात करेगा।

विज्ञापन


वाराणसी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के अंतिम छोर पर स्थित खिड़किया घाट को जिला प्रशासन ने ‘नमो घाट’ के रूप में नया कलेवर दे दिया है। यहां पहले से ही 25-25 फीट के तीन स्कल्पचर स्थापित हैं जो पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा हैं। इसकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते ही स्मार्ट सिटी के तहत यहां 75 फीट ऊंचा चौथा नमस्ते कल्पचर लगाने का निर्णय लिया गया था।

इस घाट पर देशी-विदेश पर्यटकों की भी संख्या बढ़ती ही जा रही है। यहां बच्चों के लिए तरह-तरह के मनोरंज के साधन उपलब्ध हैं। नमो घाट पर पहले चरण में ओपन एयर थिएटर, शौचालय फूट कोर्ट, स्मारिका प्लाजा सहित सूर्य नमस्कार बनाया गया था। सूर्य नमस्कार के ढांचे के साथ आज भी फोटो खींचने की होड़ मची रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य नमस्कार के नए स्कल्पचर के काम को करीब 80 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। इसकी बनावट को लेकर नमो घाट पर आने वाले लोगों में काफी चर्चा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें