फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: खेलते समय अपार्टमेंट के लिए खोदे गड्ढे में डूबा 7 साल का इकलौता बेटा, मौत से मचा कोहराम

Tue, 01 Jul 2025 05:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। गड्ढे में गिरने से सात साल के मासूम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में बड़ी पटिया, बजरडीहा में त्रिदेव अपार्टमेंट के पीछे नया अपार्टमेंट बनाने के लिए खोदे गए विशालकाय गड्ढे के पानी में डूबने से मंगलवार को घर के इकलौते बेटे आदर्श कुमार (7) की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और मुहल्ले के लोगों ने ककरमत्ता-बड़ी पटिया मार्ग पर त्रिदेव अपार्टमेंट के सामने आदर्श का शव रख कर जाम लगा दिया। सभी बिल्डर पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं था। कैंट के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में बिल्डर ने 16 लाख रुपये नकद बालक के पिता को दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर से भी चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन


इसके बाद शाम 6 बजे जाम खत्म हुआ। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पटिया इलाके में दीपक कुमार, अपनी पत्नी खुशी, पिता नत्थूराम और मां विद्या देवी के साथ रहता है। दीपक साड़ी की बुनाई करता है और खुशी दूसरों के घर में चौका-बर्तन का काम करती है।

दीपक का इकलौता बेटा आदर्श कक्षा दो का छात्र था। दीपक कुमार ने बताया कि उसके घर और त्रिदेव अपार्टमेंट के पीछे एक नए अपार्टमेंट की नींव के लिए लगभग दो साल पहले खुदाई की गई थी। तब से वह जस का तस ही है। गड्ढे में पानी भरा हुआ है। 

विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर के समय आदर्श के घर के लोग कामकाज में व्यस्त थे। संभवत: उसी दौरान खेलते हुए आदर्श विशालकाय गड्ढे में गिर गया। खोजबीन शुरू हुई तो उसी दौरान लोगों की नजर गड्ढे में एक जगह पानी से निकल रहे बुलबुले पर पड़ी तो अंदर जाने पर आदर्श मिला।

आदर्श को लेकर एक-एक कर तीन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर भाजपा नेता नवनीत पांडेय उर्फ अतुल सहित क्षेत्रीय लोग पहुंचे और कैंट विधायक को सूचना दिए। 

उधर, इस संबंध में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि बालक के परिजनों को बिल्डर की ओर से आर्थिक मदद दी गई है। इसलिए उन्होंने तहरीर देने से मना कर दिया है। परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें