पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर के समय आदर्श के घर के लोग कामकाज में व्यस्त थे। संभवत: उसी दौरान खेलते हुए आदर्श विशालकाय गड्ढे में गिर गया। खोजबीन शुरू हुई तो उसी दौरान लोगों की नजर गड्ढे में एक जगह पानी से निकल रहे बुलबुले पर पड़ी तो अंदर जाने पर आदर्श मिला।
आदर्श को लेकर एक-एक कर तीन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर भाजपा नेता नवनीत पांडेय उर्फ अतुल सहित क्षेत्रीय लोग पहुंचे और कैंट विधायक को सूचना दिए।
उधर, इस संबंध में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि बालक के परिजनों को बिल्डर की ओर से आर्थिक मदद दी गई है। इसलिए उन्होंने तहरीर देने से मना कर दिया है। परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।