फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डकैती में बर्खास्त इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मी आरोपी, तीन ने दी आत्मसमर्पण की अर्जी, ये है मामला

Wed, 26 Jul 2023 08:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भेलूपुर थाना के खोजवा क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से बीते 29 मई की रात 1.40 करोड़ लूटे गए थे। 31 मई की रात नाटकीय घटनाक्रम में शंकुलधारा पोखरे के समीप खड़ी एक लावारिस कार से 92.94 लाख बरामदगी दिखाई गई थी।
विज्ञापन
अदालत का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेलूपुर थाना क्षेत्र के 1.40 करोड़ रुपये की डकैती के प्रकरण में बर्खास्त इंस्पेक्टर रमाकांत दूबे सहित सात पुलिसकर्मी भी आरोपी बनाए गए हैं। सबके नाम पुलिस की विवेचना में बढ़े हैं। अब बर्खास्त पुलिस कर्मियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। इसीलिए पूर्व इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मियों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट शक्ति सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण की अर्जी दी है। इस पर भेलूपुर पुलिस की आख्या भी मिल चुकी है। डकैती प्रकरण में आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। इससे पहले सात आरोपी थे। मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा है।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने में मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी पर आदेश सुरक्षित, पढ़ें- क्या हुआ?

विज्ञापन

भेलूपुर थाना के खोजवा क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से बीते 29 मई की रात 1.40 करोड़ लूटे गए थे। 31 मई की रात नाटकीय घटनाक्रम में शंकुलधारा पोखरे के समीप खड़ी एक लावारिस कार से 92.94 लाख बरामदगी दिखाई गई थी। इस प्रकरण में चार जून की देर रात तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा और 12 अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ भेलूपुर थाने में डकैती सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दूबे सहित सात पुलिस कर्मी बर्खास्त कर दिए गए थे। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार की है। मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा सहित चिन्हित तीन आरोपी फरार हैं। अब आरोपी पुलिस कर्मियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

ये हैं आरोपी

- अजीत मिश्रा, जगदीश कुमार पटेल, अनुभव पांडेय उर्फ सागर, सच्चिदानंद राय उर्फ मंटू, घनश्याम मिश्रा, प्रदीप पांडेय व मोहम्मद वसीम खान।

आरोपी बनाए गए बर्खास्त पुलिसकर्मी

तत्कालीन इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार व दरोगा उत्कर्ष चतुर्वेदी, कांस्टेबल महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद्र।

विवेचना के क्रम में बर्खास्त सात पुलिस कर्मियों का नाम बतौर आरोपी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।- राजेश सिंह, इंस्पेक्टर भेलूपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें