फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सात और संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के सात और कोरोना पाजिटिव मरीजों ने वायरस को मात दी है। शुक्रवार को मैनुद्दीनपुर, बरंगा, बिसौरी, भोखरी, बेन एवं चकिया के भीषमपुर निवासी सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पांडेयपुर से छूट्टी दे गई है। अस्पताल से घर-वापसी के वक्त चिकित्सकों ने कोरोना की जद में रहे व्यक्ति को सात दिन के होम क्वारंटीन की सलाह दी है। इस तरह जिले में 21 मरीजों में ग्यारह मरीज ठीक हो गए और अब 10 एक्टिव मरीज रह गए हैं। जबकि चार पाजिटिव तीन दिन पहले निगेटिव आ चुके हैँ और उन्हें घर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के 50 दिन बाद जिले में कोरोना पाजिटिव का पहला मामला 13 मई को सामने आया था। नियामताबाद विकास खंड के मैनुद्दीनपुर (सुरौली) गांव में 11 मई को 36 वर्षीय ऑटो चालक मुंबई से लौटा था। इसके बाद जांच में वह कोरोना पाजिटिव पाया गया था। इससे जिले में हड़कंप मच गया था। 15 मई को सैयदराजा के बरंगा और सदर के बिसौरी गांव के दो कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद सदर ब्लाक के जसुरी गांव का युवक 13 मई को मुंबई से आया था। इसकी भी जांच रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। इसी क्रम में 19 मई को पांच और कोरोना पाँजिटिव मिले। इसमें तीन व्यक्ति कोरोनो संक्रमित के साथ मुंबई से आटो से आए थे। ये तीनों क्रमश: चकिया ब्लाक के भीषमपुर, बरहनी ब्लाक के भोखरी सैयदराजा और नियामताबाद के मैनुद्दीनपुर के रहे। इसी तरह एक व्यक्ति कार से भीषमपुर आया था। वहीं 16 मई को बेन गांव में एक व्यक्ति मुंबई से घर लौटा था। जांच में पाजिटिव पाए जाने पर वाराणसी में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिला प्रशासन ने सभी को रिकवर कर जिला अस्पताल से वाराणसी के एल-1 अस्पताल दीनदयाल में रखा गया। यहां देख भाल और इलाज के बाद बरंगा, मैनुद्दीनपुर, बिसौरी, बेन, भोखरी और भीषमपुर निवासी सात लोग पूरी तरह ठीक हो गए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को सभी को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई। इस दौरान चिकित्सकों ने सात दिन के होम क्वारंटीन के साथ-साथ अपनी इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाए रखने के पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह भी दी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके मिश्र ने बताया कि जिले के पहले कोरोना मरीज समेत चार संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वाराणसी से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से उसके घर छोड़ा गया है। इस तरह कुल 21 संक्रमितों में से 11 की रिपोर्ट निगटिव आ चुकी है जबिकि जिले में अब 10 एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन

------------------
इनसेट
कुल संक्रमित-21
एक्टिव मरीज-10
ठीक हुए मरीज-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें