फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सात और कोरोना पॉजिटिव, नया हॉटस्पॉट बना मढौली

Fri, 24 Apr 2020 07:31 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले वाराणसी के एक जमाती के संपर्क में आए छह लोगों समेत सात में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। इसमें मदनपुरा के छह और मढौली से एक 29 वर्षीय मरीज शामिल है। सभी को दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन

 
बीएचयू से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सात लोगों में कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंचकर जांच कर रही है। राहत की बात यह है कि इनमें से छह पहले से ही हॉट स्पॉट चिह्नित मदनपुरा इलाके से हैं, जबकि एक मढौली का रहने वाला है। अब मढौली में भी बैरिकेडिंग कर परिजनों की जांच शुरू हो गई है। इसके साथ ही बनारस में पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई।

वर्तमान में 17 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में आठ दिन में 17 नए केस मिलने के बाद से स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। बीएचयू से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सभी का सैंपल 20 अप्रैल को ही आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजा गया था। जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, इसमें से छह तो जमात में गए लोगों या उनके संपर्क में आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदनपुरा से पॉजिटिव मिलने वालों की कुल संख्या अब 6 से बढ़कर 13 हो गई है। शुक्रवार को मढौली में मिला दवा कारोबारी युवक पत्नी के साथ कुछ दिनों पहले अमेरिका हनीमून मनाने गया था। पत्नी को अमेरिका में ही रिश्तेदार के यहां छोड़कर लौटे युवक ने 20 अप्रैल को खांसी, बुखार आने के बाद दीनदयाल अस्पताल में जाकर जांच कराई थी। अब कोरोना की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने मढौली को भी हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। 
सात नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 26 हो गई है। वर्तमान में 17 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। -कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें