उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पावर हाउस में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पावर हाउस कर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया।
वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र के डुबकिया स्थित पावर हाउस में शुक्रवार दोपहर दो बजे आग लग गई। 500 मेगावाट का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, उसी में आग लगने की सूचना है। पावर हाउस कर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड की टीम लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हो गई।