फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की नब्ज टटोलेंगे नीतीश कुमार

Thu, 12 May 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Nitish Kumar
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से जनता दल (यू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को यूपी के चुनावी महासमर में अपनी भागीदारी का आगाज करेंगे। पिंडरा के नेशनल इंटर कॉलेज में राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने वह एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे तो वहीं जनता की नब्ज टटोलेंगे। बिहार में शराबबंदी का मुद्दा वह जोरशोर से उठाएंगे। साथ ही, जनता से वादा किया जाएगा कि अगर यूपी में महागठबंधन की सरकार बनी तो शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। छोटे दलों को साथ लाने की कवायद भी की जाएगी।
विज्ञापन



सम्मेलन सफल बनाने के  लिए जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने पखवारे भर से शहर में डेरा डाल रखा है। मंत्री, विधायक और सांसद लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। मुहल्ले-मुहल्ले घूमकर लोगों को बिहार सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है। पिंडरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी जनसंपर्क किया जा रहा है। आसपास के जिलों से भी लोगों को वाराणसी लाने की व्यवस्था की गई है। नीतीश कुमार के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा सम्मेलन हो रहा है। पार्टी हर हाल में इस कार्यक्रम को सफल बनाना चाहती है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधेंगे।


बुुनकरों और अल्पसंख्यकों का मामला भी उठाएंगे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम में हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। वहीं शरद यादव दिन में दस बजे ही हवाई जहाज से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यसभा सांसद अली अनवर, आरसीपी सिंह, जावेद रजा, दस से ज्यादा मंत्री, 25 विधायक पहले ही वाराणसी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुुरुवार की दोपहर दो बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां जनता दल यूनाइटेड की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम में हिस्सा लेेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार की सुबह दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था सर्किट हाउस में की गई है। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने चार मजिस्ट्रेटों को शांति व्यवस्था में लगाया है। इनके अलावा अग्निशमन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सीएमओ को चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें