फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के सांस्कृतिक-शैक्षणिक विरासत से रूबरू होंगे राष्ट्रपति

Thu, 12 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राष्‍ट्रपति के शताब्दी व्याख्यान के लिए तैयार स्वतंत्रता भवन।
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। वे यहां 5.25 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रणब दा काशी की सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से रूबरू होंगे। गुरुवार की शाम बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में उनका व्याख्यान होगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का हिस्सा है। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के लक्ष्मण दास अतिथि गृह में ठहरेंगे। अगले दिन सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्‍थगित हो गया है।
विज्ञापन



राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बाबतपुर से लगायत उनके सभी कार्यक्रम स्थलों पर खुफिया तंत्र और सुरक्षाकर्मियों का जाल बिछा दिया गया है। राष्ट्रपति की फ्लीट जिस रास्ते से गुजरेगी, उसे एक घंटे पहले ही सील कर दिया जाएगा। गुरुवार शाम से लेकर रात में राष्‍ट्रपति की वापसी तक शहर में कई जगहों पर रूट डायवर्ट किया गया है। राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे।


यहां से सड़क मार्ग से उन्हें एलडी गेस्ट हाउस और स्वतंत्रता भवन ले जाया जाएगा। बीएचयू में स्वतंत्रता भवन सभागार में व्याख्यान से पूर्व प्रणब मुखर्जी वहां लगी प्रदर्शनी का भी दीदार करेंगे। रात्रिभोज से पूर्व एलडी गेस्ट हाउस में शाम 7:30 बजे बीएचयू छात्रों की संस्था सृष्टि संरक्षणम् के सदस्य पिंटू कुमार, कुमारी वीनस, राहुल कुमार झा, साक्षी कीर्ति, शुभम मिश्र से मिलेंगे। इसके बाद 7:35 बजे काशीराज परिवार के प्रतिनिधि डॉ. अनंत नारायण सिंह और उनके बेटे अनिरुद्ध नारायण और प्रद्युम्न नारायण सिंह उनसे मुलाकात करेंगे। रात 09:10 बजे राष्‍ट्रपति वापस दिल्ली प्रस्‍थान करेंगे।
विज्ञापन



अपने विजिटर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वागत में बीएचयू पूरी तरह से तैयार है। लक्ष्मण दास अतिथि गृह से लेकर स्वतंत्रता भवन तक हर कोना चमक उठा है। स्वतंत्रता भवन में बीएचयू की गौरवगाथा को प्रदर्शित करती भव्य प्रदर्शनी लग चुकी है। इसमें बीएचयू की स्थापना से अब तक के सौ वर्षों की उपलब्धियों की गाथा समाहित की गई है। महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र और सौर ऊर्जा उत्पादन एवं हरित ऊर्जा केंद्र का खाका है तो भारत अध्ययन केंद्र के उद्देश्यों से महामहिम को रूबरू कराने का प्रयास भी।


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन के मद्देनजर बुधवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू तक के इलाके को केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों, सेना, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया। राष्ट्रपति के कार्यक्रम, ठहराव स्थल और उनके आवागमन के रूट की ऊंची इमारतों को वाच टॉवर बनाकर रूफ टॉप फोर्स की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट भी एलर्ट है। राष्ट्रपति प्रेसिडेंट्स बॉडी गार्ड (पीबीजी) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सिक्योरिटी सेल के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। सुरक्षा में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स सहित 2500 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें