फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही की तीनों सीटों पर हो रही धुरंधरों की टक्कर

Thu, 23 Feb 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
विज्ञापन
UP Election 2017
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भदोही जिले की तीनों सीटों पर पहली बार कई धुरंधरों की टक्कर होने जा रही है। धुरंधरों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। ऐसे में प्रमुख दल, व्यक्तित्व के  साथ मैदान में उतर चुके प्रत्याशियों की चुनौती बढ़ गई है। 
विज्ञापन


ज्ञानपुर विधान सभा में सपा से पूर्व मंत्री, दो बार के विधायक और एक बार सांसद रहे रामरति बिंद प्रत्याशी हैं, तो निषाद पार्टी से सपा के  सिंबल पर लगातार तीन बार विधायक  रह चुके विजय मिश्र मैदान में हैं।

इसके बाद भदोही विधानसभा पर नजर डालते हैं। इस सीट से भाजपा, बसपा सरकार में मंत्री और विधायक रहे रंगनाथ मिश्र बसपा प्रत्याशी हैं। तो भाजपा से पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रमुख के अलावा पिछले चुनाव में सेकंड रनरअप रहे रवींद्र त्रिपाठी मैदान में है।
विज्ञापन


वहीं पहली बाद चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे विधायक जाहिद बेग सपा से ही प्रत्याशी हैं। औराई विधानसभा से पूर्व मंत्री और विधायक रह चुके  दीनानाथ भाष्कर इस बार भाजपा से प्रत्याशी हैं, वहीं सपा से चुनाव जीत चुकीं विधायक मधुबाला पासी को फिर मैदान में उतारा है।

वहीं बसपा ने पिछली बार उपविजेता बैजनाथ गौतम पर ही भरोसा जताया है। वह एक बार बसपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में कुछ प्रत्याशी अपनी प्रतिष्ठा बचाने में जुटे हैं, तो अन्य प्रत्याशी अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा जीतने में जुटे हैं।
विज्ञापन


क्योंकि दावेदारों को पीछे छोड़ टिकट तो हासिल किया, चुनाव हारे तो नेतृत्व का भरोसा उठने में देर नहीं लगेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें