फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को.....

विज्ञापन
विज्ञापन
भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, सात मार्च को भूल ना जाना, वोट डालने आने को। जिस तरह शादी, विवाह या अन्य समारोह के लिए लोगों को निमंत्रण कार्ड भेजा जाता है, उसी तरह लोकतंत्र के महापर्व को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से लोगों को निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को सात मार्च को मतदान कर देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन की ओर से मतदान के लिए जो निमंत्रण कार्ड छपवाया गया है। लोगों को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों तक इसे पहुंचाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी और मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ी इकाई स्वीप ओर से निमंत्रण कार्ड के माध्यम से संदेश भेजा जा रहा है कि सात मार्च को घर से निकले और बूथ तक पहुंचे। सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान के इस महापर्व में शामिल हों। लोगों से अमूल्य मत देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें