मिड-डे मील में बच्चों को इस महीने से सूजी का हलवा और उपमा मिलेगा। वहीं अब हफ्ते के तय दिनों में मेन्यू के अनुसार ही अलग-अलग दिनों में यह दोनों व्यंजन बच्चों को परोसे जाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिड डे मील के साथ ही सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन भी दिया जाएगा। इसमें सूजी का हलवा और नमकीन उपमा परोसा जाएगा। बच्चों के भोजन में पोषण की अधिकता के लिए पहल की जा रही है। मेन्यू के अनुसार ही अलग-अलग दिनों में यह दोनों व्यंजन बच्चों को परोसे जाएंगे। जिले के 1.85 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत बच्चों को महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में मीठा हलवा दिया जाएगा। दूसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में उपमा मिलेगा।
हर छात्र को कम से कम 30 ग्राम सूजी व अन्य पौष्टिक सामग्रियों से तैयार व्यंजन दिया जाएगा। मीठे हलवे में 30 ग्राम सूजी, पांच ग्राम तेल, 22 ग्राम चीनी, पांच ग्राम घिसा हुआ नारियल और ईंधन का उपयोग होगा।
विज्ञापन
उपमा में प्रति छात्र के अनुसार 30 ग्राम सूजी, दो ग्राम तेल, 20 ग्राम मौसमी सब्जियां, छह ग्राम मूंगफली, मसाले, नमक और ईंधन शामिल किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी रसोइयां को दी जाएगी।
बीएसए ने बताया कि पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विद्यालयों में लाभार्थी छात्रों का तिथिवार विवरण, स्टॉक पंजीका, क्रय बिल और वितरण के फोटोग्राफ सुरक्षित रखे जाएंगे। डीएम, ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया की गुणवत्ता और वितरण का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।