फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन मासूमों की हत्या में दोषी मां को आज सुनाई जाएगी सजा, 2022 की इस घटना से दहल गया था गाजीपुर

Thu, 05 Nov 2026 11:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में तीन मासूमों की हत्या में दोषी मां को आज सजा सुनाई जाएगी। महिला ने पति से विवाद के बाद अपने तीनों बच्चों को जहर देकर मार डाला था। घटना वर्ष 2022 की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला ने 2022 में अपने तीन बच्चों को जहर देकर हत्या कर दी थी। अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में सुनवाई चल रही है। बीते तीन अक्तूबर को कोर्ट ने आरोपी महिला दोषी करार दिया था। बृहस्पतिवार यानी आज न्यायालय सजा सुनाएगी।

विज्ञापन


ये हुई थी घटना
अभियोजन के मुताबिक, 15 अगस्त 2022 को सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव स्थित मायके में रही सुनीता ने ससुराल में पति से विवाद बाद अपने तीन बच्चों हिमांशु, प्रियांशु व सुप्रिया को जहर देकर हत्या कर दी थी। उसका पति बालेश्वर दिल्ली में नौकरी करता है। कोर्ट ने सुनीता दोषी पाया। न्यायालय बृहस्पतिवार को दोषी महिला को सजा सुनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें