सवाल बने विवाद की वजह।
- फोटो : अमर उजाला
शोधार्थी बोले- गांधी, बोस और महामना भी रहे सदस्य
शोधार्थी और पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष राणा रोहित ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी स्वतंत्रता आंदोलन को पवित्रता से लड़ने के साथ आजादी दिलाई। जिसके अध्यक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस से लेकर संस्थापक मदन मोहन मालवीय तक रहे हैं। आज सवालों में उस पवित्र पार्टी की स्थापना को रखना ब्रितानिया सोच जैसा प्रतीत हो रहा है।
दूसरा छात्र बोला- प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम पर आधारित है
बीएचयू पाठशाला नाम के फेसबुक अकाउंट से पेपर साझा कर लिखा गया है कि हम सभी का एग्जाम अच्छा जा रहा। प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम पर आधारित है। अभी तक के सभी एग्जाम का अनुभव बहुत अच्छा रहा। लेकिन आज इस प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या पांच से विषय की गहराई का पता चला। ये प्रश्न हालिया समय से एक दम सटीक बैठता है। ये प्रश्न जितने गंभीरता से पूछा गया उतनी ही गंभीरता से उसका उत्तर लिखा गया।