ये है पूरा मामला
भेलूपुर के भदैनी मोहल्ले में रहने राजेंद्र गुप्ता की रोहनिया के लाठिया में निर्माणाधीन मकान में सोते समय हत्या कर दी गई थी। वहीं, उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी की भदैनी स्थित घर में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी भतीजे विशाल गुप्ता ऊर्फ विक्की और प्रशांत गुप्ता ऊर्फ जुगनू के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। प्रभारी निरीक्षक भेलुपुर सुधीर त्रिपाठी की शिकायत पर कार्रवाई किया गया। दोनों आरोपी बीते फरवरी माह से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई पांच लोगों की हत्या से काशी दहल गई थी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में घर की सफाई करने के लिए रीता देवी नाम की महिला प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची थी। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया।
अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नवेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी। जबकि 14 किलोमीटर दूसरा पांचवां शव मिला था।