बीएचयू फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में छात्रों को कैं पस प्लेसमेंट के शुरुआती चरण में ही सफलता मिली है। कई कंपनियों ने एमबीए, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस और एमबीए एग्री-बिजनेस के 2020-2022 बैच के छात्रों का चयन किया।
प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. आशुतोष मोहन ने बताया कि हाल ही में आईटी कंपनी, इंफोसिस द्वारा चलाए गए प्लेसमेंट ड्राइव में 45 छात्रों को सहयोगी और वरिष्ठ सहयोगी सलाहकार पदों के लिए चुना गया था। कोरोना काल में भी अच्छी संख्या में कम्पनियों ने भाग लिया, जिन्होंने लगभग 80 छात्रों का प्लेसमेंट के पहले चरण में ही चयन किया। संकाय प्रमुख प्रो. एचपी माथुर ने बताया कि आईबीएम ने 11 छात्रों का चयन सलाहकार की भूमिका में और विप्रो ने एसोसिएट कंसल्टेंट और बिजनेस एनालिस्ट पदों के लिए सात छात्रों को ऑफर दिया। इस साल औसत वार्षिक पैकेज में बढ़ोत्तरी हुई है जो पिछले साल के लगभग 7 लाख रुपये (2021) से बढ़कर लगभग 8.5 लाख रुपये का हो गया है। इस साल का सबसे ज्यादा सालाना पैकेज 18 लाख रुपये है। निदेशक प्रो. एसके दूबे ने बताया कि सत्र 2020-2024 के लिए प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी है।