फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन पर अभेद्य होगी सुरक्षा, सेना ने किया टच एंड गो का रिहर्सल

Fri, 08 Mar 2024 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग, डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और हेलीकॉप्टरों का टच एंड गो रिहर्सल किया गया। दोपहर बाद पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो गए। नौ मार्च को काशी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था एकदम चुस्त और दुरुस्त रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बरेका में हेलीकॉप्टर से रिहर्सल करते अधिकारी | - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार शाम 5ः30 बजे एयरपोर्ट से हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टरों ने टच एंड गो का रिहर्सल किया। इस बीच, एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम के आगमन से लेकर प्रस्थान तक अपनी निगरानी में ले लिया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग, डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और हेलीकॉप्टरों का टच एंड गो रिहर्सल किया गया। दोपहर बाद पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो गए। नौ मार्च को काशी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था एकदम चुस्त और दुरुस्त रहे।

एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी के सामने स्क्रीन पर ड्रोन उड़ाएंगी ‘सखियां’
प्रशिक्षण लेकर ड्रोन मिलने का इंतजार कर रहीं जिले की ड्रोन सखियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 11 मार्च को ड्रोन उड़ाने का मौका मिलेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण लेने वाली प्रदेश भर की महिलाओं को फूलपुर (प्रयागराज) के इफको परिसर में बुलाकर कार्यक्रम के बारे में बताया गया।

शनिवार को महिलाओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए ड्रोन फ्लाइंग का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। खेतीबारी के कार्यों में दवा-कीटनाशकों आदि के छिड़काव के कार्य में समय और संसाधन की बचत के लिहाज से बेहद उपयोगी ड्रोन के संचालन के लिए वाराणसी जिले की नौ महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया है। हालांकि प्रयागराज केवल चार महिलाएं ही गईं हैं। इसमें मंजू, आशा, नीतू समेत चार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें