फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सीएम योगी के वाराणसी दौरे का दूसरा दिन, बोले- पहले वरूणा फिर असि नदी का करेंगे विकास

Tue, 17 Sep 2024 01:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार


सीएम योगी के वाराणसी दौरे का दूसरा दिन, भक्ति और साधना से शुरू हुआ सीएम ने बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई और बाबा विश्वनाथ के दर पर मत्था टेका 
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी की पहचान असि और वरूणा से है इसे देखते हुए पहले वरूणा और बाद में असि नदी का विकास करेंगे। अनंत चतुर्दशी, देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा और देश के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के  74 वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने काल भैरव मंदिर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। स्वच्छता ही सेवा रैली का शुभारंभ किया।काशीवासियों को कई परियोजनाओं की  सौगात दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम के दीर्घायु के लिए मंदिर चौक में विशेष हवन पूजन किया।  गोदौलिया स्वच्छता ही सेवा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडलीय अस्पताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन प्रोग्राम का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


रूद्राक्ष कनवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में  मुख़्यमंयत्री पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। साथ ही स्मार्ट क्लास और विद्या शक्ति कार्यक्रम का लोकार्पण किया। क्यूआर कोड आधारित गृह कर जलकर व टू डोर वेस्ट कलेक्शन योजना शुरू किया। क्यू आर कोड द्वारा ऑनलाइन पोर्टल से दुकानों का किराया जमा करने की सुविधा का भी शुभारम्भ किया।

सीएम योगी ने प्रसाद के रूप में वितरित किए 74 किलो का लड्डू
मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी  विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा व हवन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में 74 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें