प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में स्वर्ण मुकुट का अर्पण किया गया। लगभग 550 ग्राम सोने से बने तीन मुकुट संकटमोचन मंदिर पहुंच चुके है। मंदिर के श्रीराम दरबार में मौजूद भगवान श्रीराम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण की मूर्ति पर शिरोधार्य कर दिए गए हैं।
पीएम के जन्मदिन का उत्साह चरम पर है, हर कोई अपने माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। वाराणसी निवासी राष्ट्रभक्त अरविंद सिंह ने पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संकटमोचन मंदिर में तीन स्वर्ण मुकुट का अर्पण किया।
विज्ञापन
मुकुट को पहले शिवपुर स्थित संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में रखा गया। अखण्ड रामायण की शुरूआत हुई। जब मुकुट संकट मोचन मंदिर पहुंचे तो सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ और तीनों मुकुटों को पूजन के साथ ही संकटमोचन मंदिर के श्रीराम दरबार को अर्पित किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले भी 16 सितंबर 2019 को अरविंद सिंह द्वारा ही डेढ़ किलो सोने का मुकुट संकट मोचन मंदिर को अर्पित किया गया था और उस दौरान मुकुट चढ़ाने वाले की माने तो पीएम की जीत और पूर्ण बहुमत की सरकार की मन्नत मांगी थी। तब मन्नत पूरी हुई और पूरे उत्साह के साथ मुकुट का अर्पण हुआ था।
मुकुट चढ़ाने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि इस बार भी 2024 में सरकार बनने की कामना की गयी थी जो पूरी हुई और भगवान श्रीराम के दरबार में मुकुट का चढ़ाया गया। इस बार चढ़ाए गए तीन मुकुटों की कीमत लगभग 41 लाख बताई जा रही है।