फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन यात्रा अलर्ट: देवघर और उज्जैन रूट की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट खत्म, अगस्त तक मुश्किल में सफर

Fri, 24 Jul 2026 03:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सावन में बाबा दरबार तक जाने वाली ट्रेनाें में जगह नहीं है। ऐसे में सावन के दौरान उज्जैन और देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर मुश्किल होगा। 
 
विज्ञापन
Train Ticket - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में बाबा वैद्यनाथ और महाकाल जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। देवघर और उज्जैन, इन दोनों प्रमुख रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में पूरे अगस्त महीने तक स्लीपर से लेकर एसी कोच में कन्फर्म सीटें नहीं हैं। कई ट्रेनों में तो 30 से 50 तक वेटिंग पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन


13048 विभूति एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर हावड़ा मेल, 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस, 13038 कुंभ एक्सप्रेस, 13036 उपासना एक्सप्रेस और 13042 हिमगिरी एक्सप्रेस में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक स्लीपर से लेकर एसी तक में कन्फर्म सीट नहीं है। 

वहीं, 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस, 19306 कामाख्या एक्सप्रेस, 19322 पटना इंदौर एक्सप्रेस, 20413 महाकाल एक्सप्रेस, 19168 साबरमती एक्सप्रेस में भी 29 अगस्त तक स्लीपर, एसी थर्ड, सेकंड श्रेणी में कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें