फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाल बंधुओं और उनके एक साथी की वाराणसी पुलिस को तलाश, भर्ती परीक्षा में धांधली से जुड़ा है मामला

Wed, 06 Jan 2021 01:49 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में हुई पुलिस की सीधी भर्ती परीक्षा में धांधली के प्रयास में अब वाराणसी के रोहनिया थाने की पुलिस को जिले के शिक्षा विभाग में दलाली करने के लिए चर्चित दो पाल बंधुओं और उनके एक साथी जिला पंचायत सदस्य की तलाश है। पुलिस के अनुसार इन तीनों के गिरफ्त में आने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े कुछ बड़े नाम भी आसानी से गिरफ्त में आ जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा-2016 के दौरान दिसंबर में रोहनिया थाना अंतर्गत मनियारीपुर स्थित शिवम इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र के उत्तर की पर्ची देने के दौरान फर्जीवाड़े के प्रयास का मामला सामने आया था। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों और दो प्रधानाचार्यों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, इस मामले में सॉल्वर गैंग के सरगना सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  आगे पढ़ें, जांच में सामने आया...

विज्ञापन

इस बीच जांच में सामने आया कि जिले में शिक्षा विभाग में दलाली करने के लिए चर्चित दो पाल बंधुओं और एक जिला पंचायत सदस्य भी इस फर्जीवाड़े के प्रयास में शामिल रहा है। पुलिस तीनों के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 
इस संबंध में एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस की सीधी भर्ती परीक्षा से जुड़ी धांधली के प्रयास के आरोप में कुछ अन्य लोगों का नाम भी सामने आया है। उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर उनकी तलाश में रोहनिया थाने की पुलिस लगी हुई है। इसके अलावा इस प्रकरण को एसटीएफ भी अपने स्तर से देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें