फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में भी रुकेगी सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस

Sun, 01 Jul 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मूतवी और कोलकाता साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनारस में भी रुकेगी। तीन जुलाई को जम्मूतवी से इसका शुभारंभ होगा। इसके बाद नौ जुलाई से यह हर सोमवार सियालदह से और बुधवार को जम्मूतवी से चलेगी।
विज्ञापन


हमसफर सुपरफास्ट के सभी 16 कोच तृतीय श्रेणी के एसी के होंगे। इस ट्रेन का लाभ पूर्वांचल के यात्रियों को मिल सकेगा। हर माह हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में मत्था टेकने जाते हैं। बनारस के कारोबारी भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

तीन जुलाई को रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन जम्मूतवी से स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन वहां से दोपहर 12:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन चार जुलाई को दोपहर में 11:30 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


सियालदह से हर सोमवार दोपहर में 1:10 बजे चलेगी जो कैंट स्टेशन पर रात 1:05 बजे आयेगी। वापसी में हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस बुधवार को जम्मूतवी से सुबह 7:25 बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह 5:40 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। यह गया होकर जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें